गरियाबंद

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जुड़ें सभी कार्यकर्ता- लौटन गिलहर
04-Jul-2026 4:30 PM
डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जुड़ें सभी कार्यकर्ता- लौटन गिलहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 4 जुलाई।  भाजपा किसान मोर्चा गरियाबंद जिला सहप्रभारी लौटन गिलहरे भाजपा मुख्यालय गरियाबंद में आयोजित परिचयात्मक बैठक व कार्यशाला में शामिल हुएं।

इस अवसर पर उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण विषय डिजिटल लार्निंग प्लेटफॉर्म  के बारे में जानकारी दिया और 6 जुलाई तक सभी पदाधिकारियों को इस कार्यशाला में भाग लेने सरल ऐप डाउनलोड कर प्रशिक्षित कार्यकर्ता बनने अपील किए। साथ ही जिला व मंडल के सभी पदाधिकारियों से परिचयात्मक व भाजपा किसान मोर्चा को सबसे मजबूत मोर्चा बनाने के संकल्प लिये। उक्त कार्य्रकम में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व गरियाबन्द जिला प्रभारी (राज्य मंत्री दर्जा) नेहरू राम निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष गरियाबंद अनिल चंद्रकार, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा देवेंद्र सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री भाजपा आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, जिला मंत्री सुरेंद्र सेगटेके,गरियाबंद जिला प्रभारी दुबेलाल साहू,जिला सहप्रभारी गरियाबंद लौटन गिलहरे, रामू राम साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, जिला अध्यक्ष गरियाबंद किसान मोर्चा हलमन धुर्वा, जिला महामंत्री किसान मोर्चा संदीप पांडेय,सहित जिला,मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट