गरियाबंद

पिपरौद सोसायटी में पौधरोपण के साथ सहकारिता दिवस मनाया
04-Jul-2026 4:28 PM
पिपरौद सोसायटी में पौधरोपण के साथ सहकारिता दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 4 जुलाई। सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर मॉडल सहकारी समिति ग्राम पिपरौद में सहकारिता दिवस मनाया गया।

मौके पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अभिनेष कश्यप एवं उपपंजीयक पूर्णिमा सिंह उपस्थिति थे,तथा उन्होंने कृषकों को संबोधित करते हुए सहकारिता के विषय में विस्तार से जानकारी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में पिपरौद सोसायटी अध्यक्ष किशन साहू, नवापारा सोसायटी अध्यक्ष छन्नू लाल साहू, पटेवा सोसायटी अध्यक्ष दौवाराम साहू,जामगांव अध्यक्ष किशन सिन्हा, सहित सभी सोसायटी अध्यक्ष एवं समिति कर्मचारी पिपरौद से सेवाराम श्रीवास,केवल साहू लाकेश साहू ,जामगांव से वाकेश कुमार साहू,तोरला से कमलनारायण साहू,चापाझर से मनोज साहू,कठिया से कोमल साहू, मानिकचौरी से राजेश निषाद, पटेवा से रूपेंद्र सेन, लीलाम्बसाहू पोड़, जिला सहकारी बैंक नवापारा शाखा प्रबंधक पन्ना लाल साहू,पर्यवेक्षक विवेक जी,ग्राम वासी भीखम साहू सरपंच प्रतिनिधि, पूर्व जनपद सदस्य कमल नरायण साहू,चेतन साहू, प्रेमलाल साहू,मेघनाथ साहू, रेशम सिंह हुंदल सहित अनेक ग्रामवासी शामिल हुएं।


अन्य पोस्ट