गरियाबंद
राजिम, 4 जुलाई। राजिम अनुविभागीय अधिकारी विशाल महाराणा को राज्य शासन द्वारा संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर सामाजिक संगठनों और समाज के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राजिम क्षेत्र में किसानों और आम नागरिकों के प्रति उनके सकारात्मक एवं सहयोगात्मक रवैये के कारण समाज के विभिन्न वर्गों के साथ उनका बेहतर तालमेल रहा है। उनके कार्यकाल में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और जनहितैषी निर्णयों के लिए वे विशेष रूप से सराहे जाते रहे हैं। संयुक्त कलेक्टर बनने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष भूनेश्वर साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, संरक्षक बोधन साहू,नगर साहू समाज के अध्यक्ष अधिवक्ता रामकुमार साहू,अधिवक्ता नेमीचंद साहू तथा सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर साहू ने उनके चेंबर में पहुंचकर फूल-गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।