गरियाबंद

सरसों बीज खरीदी शुरू, पहले दिन 13.50 क्विंटल की खरीद
03-Jul-2026 8:04 PM
सरसों बीज खरीदी शुरू, पहले दिन 13.50 क्विंटल की खरीद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 3 जुलाई। पीएम आशा योजनांतर्गत रबी वर्ष 2026-27 के तहत कृषि उपज मंडी परिसर, गरियाबंद में सरसों बीज खरीदी का शुभारंभ किया गया। किसानों से समर्थन मूल्य पर सरसों बीज की खरीदी की गई।

शुक्रवार को पहले दिन मरौदा के किसान केशव ध्रुव से 6 क्विंटल तथा बहेराबुड़ा के किसान सौरभ गंगवीर से 7.50 क्विंटल सरसों बीज की खरीदी की गई। इस प्रकार विकासखंड गरियाबंद में कुल 13.50 क्विंटल सरसों बीज की खरीदी दर्ज की गई।

कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिला पालक अधिकारी अभिमन्यु ध्रुव, जिला सदस्य परसराम देवांगन, प्रभारी उप संचालक कृषि अनिल कुमार कौशिक, जिला विपणन गुलाब सिंह राठौड़, सहायक पंजीयक महेश्वरी तिवारी, प्राधिकृत अधिकारी दयाराम ध्रुव, सहकारिता विस्तार अधिकारी मो. सोहेल खान, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मनोज कुमार अटल, कृषि विस्तार अधिकारी अनित राम सलामे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी चित्रगुप्त कश्यप, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भारती चन्द्राकर तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर घनश्याम सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट