गरियाबंद

नपा अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा ने किया चिकित्सकों का सम्मान
03-Jul-2026 3:29 PM
 नपा अध्यक्ष व भाजपा महिला मोर्चा ने किया चिकित्सकों का सम्मान

नवापारा-राजिम, 3 जुलाई।  नगर में डॉक्टर्स डे के अवसर पर नपा.अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनमति साहू के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया गया।  नवापारा नगर के डॉक्टर डॉ.बलजीत सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.एम कौर,नाड़ी वैद्य डॉ.राजेंद्र गदिया, डॉ.के.आर.सिन्हा,डॉ.प्रकाश गुप्ता,डॉ.उमा गुप्ता,डॉ.तेजेन्द्र साहू,डॉ.टी.एन.रमेश,डॉ लीलाराम साहू का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों ने सम्मान किया। उक्त अवसर पर नपा अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन चिकित्सकों के सेवा एवं समर्पण को सम्मान करने का दिन है। डॉक्टर को भगवान के तुल्य माना गया है। जिनके योग्यता, अनुभव, निष्ठा एवं  सेवा भाव से हमे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। डॉक्टर्स डे के अवसर पर सभी चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट एवं चिकित्सा जगत से जुड़े सभी लोगों को डॉक्टर्स डे की बधाई दी है। सम्मान अवसर पर सभापति निर्मला साहू, पार्षद जीना निषाद,पूजा कंसारी,पूजा सायरानी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट