गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 2 जुलाई। नगर की सामाजिक संस्था मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के तत्वावधान में स्थानीय नेहरू बाल उद्यान में डॉक्टर्स डे के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ.के.आर. सिन्हा का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने डॉक्टरों के समाज में योगदान को याद करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की।
अशोक गंगवाल ने कहा कि डॉक्टर वास्तव में इस धरती के भगवान होते हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानव जीवन की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी डॉक्टर अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज को नई दिशा और जीवन प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर संस्था के प्रमुख सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों ने डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके सम्मान में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में ठाकुरदास सायरानी, गोपाल अग्रवाल, कमलेश साहू,प्रेम साधवानी, महावीर पारख, मुरली पिंजानी, शिव भगवान शर्मा, अशोक सचदेव, दिलीप रावलानी, तुकाराम कंसारी, संतोष सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। सभी उपस्थित लोगों ने डॉक्टर्स डे को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत सभी डॉक्टरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।