गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 2 जुलाई। दानवीर भामाशाह के त्याग, दानशीलता और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए कार्यक्रम के दौरान समाजिक जनो का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक नारायण लाल साहू, यशवंत दीवान,एन आर साहू एवं इंजीनियर नारायण साहू रहे। इस अवसर पर समाजसेवी हनुमत साहू एवं आनंद साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का सफल संचालन योगिता साहू एवं पंडित घनश्याम प्रसाद साहू ने किया। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा देवी साहू की गरिमामयी उपस्थिति में सामाजिक एकता एवं सशक्तिकरण की शपथ दिलाई गई, जिसका वाचन जागृत कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम के अंत में महेंद्र सिंह सरवन ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान टेमन साहू, स्वर्गीय अजय साहू, स्वर्गीय मेघराज साहू को दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं लाला राम साहू, रामलखन साहू, योगीराज साहू, मोहनलाल साहू, प्रेमलाल साहू, राजेश कुमार साहू एवं प्रहलाद साहू को समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त पूनम साहू को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए तथा पुष्पा साहू को ‘हरियाली अभियान’ के अंतर्गत पौधारोपण मिशन हेतु सम्मानित किया गया। समारोह में लगभग 200 से अधिक समाजजन उपस्थित रहे और यह आयोजन सामाजिक सेवा, एकता एवं सम्मान की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू को साहू समाज एवं सर्व समाज के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार राजिम भक्ति माता की कर्मभूमि में राजिम भक्तिन माता चौक का निर्माण कर समाज में एकता, संस्कृति एवं सामाजिक जागरूकता को सशक्त किया गया है।
साथ ही प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक 15 दिनों तक आयोजित नि:शुल्क राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा में लाखों श्रद्धालुओं को साहू समाज एवं सर्व समाज के सहयोग से सेवा भाव से भोजन कराया जाता है, जिससे साहू समाज की सेवा परंपरा को नई पहचान मिली है।
सम्मान स्वीकार करते हुए लाला साहू ने समाज के वरिष्ठजनों, सहयोगियों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में सामाजिक समरसता, सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ साहू समाज सहित सर्व समाज के विकास हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान श्री राजीव लोचन के आशीर्वाद से राजिम भक्तिन माता के नाम से संचालित विशाल भोग भंडारा आने वाले वर्षों में और अधिक व्यापक रूप से निरंतर जारी रहेगा।