गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 1 जुलाई। नवापारा इलाके में एक ग्रामीण का शव उसी के खेत में संदिग्ध हालत में मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम हसदा-2 निवासी सालिकराम यादव (65) का शव उसी के खेत में पेड़ पर लटका मिला। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
मर्ग कायम कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।