गरियाबंद

पोड़ में पल्स पोलियो कार्यक्रम
01-Jul-2026 3:49 PM
पोड़ में पल्स पोलियो कार्यक्रम

नवापारा-राजिम, 1 जुलाई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र ग्राम पोड़, विकासखंड अभनपुर,  में जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद जिंदगी के लिए सर्वप्रथम मास्टर देवांश साहू को ब्रम्हानंद साहू सभापति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनपद पंचायत अभनपुर के द्वारा एवं युविका साहू को भूपेश ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत पोड़ के द्वारा पिलाया गया।

ब्रह्मानंद साहू ने लोगों को अपने संदेश में बताया कि 5 वर्ष से नीचे के बच्चों को समय पर पोलियों की दवा पिलाये और भविष्य में शरीर में आने वाली कमजोरी से बचाया जा सकता है ग्राम पोड़ में पल्स पोलियो की दवा दो केंद्रों पर पिलाया गया। तीन दिनों तक अभियान चलाया गया जिसमें कुल 280 बच्चों का लक्ष्य रखा गया जिसमें सत प्रतिशत 275 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाया गया। उक्त कार्यक्रम में सुपरवाइजर ओमप्रकाश साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दामिनी साहू,ए एन एम गीता साहू, मितानीन एना वर्मा,रुक्मणी साहू,लता साहू, मीना मन्नाडे एवं समस्त ग्राम वासियों का सहयोग सराहनीय रहा।


अन्य पोस्ट