गरियाबंद

कबीर जयंती पर संत असंग देव का बिस्सा ने आशीर्वाद लिया
30-Jun-2026 7:00 PM
कबीर जयंती पर संत असंग देव का बिस्सा ने आशीर्वाद लिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 30 जून। कबीर जयंती के पावन अवसर पर कबीर पंथ के राष्ट्रीय संत असंग देव जी महाराज के सौनपेरी (रायपुर) स्थित कार्यक्रम में राजिम कुंभ के पूर्व प्रभारी अधिकारी एवं सेवानिवृत्त ओएसडी गिरीश बिस्सा ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान संत  असंग देव जी महाराज ने गिरीश बिस्सा का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संतों ने संत कबीर के विचारों, सामाजिक समरसता, सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


अन्य पोस्ट