गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 30 जून। श्री गोपाल गौशाला के सान्निध्य में गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान तथा गौ-ग्राम जनजागरण यात्रा का शुभारंभ हुआ।
28 जून से 02 जुलाई तक यह अभियान नवापारा नगर के साथ-साथ पारागांव, घोट, कोलियारी, लखना,चंपारण,डगनिया (रामपुर), पोड़, जौंदा, जौंदी, नवागांव, मंदलोर, सुंदरकेरा, परसदा, छाटा, सोनेसिली, आलेखुंटा, उमरपोटी, दादरछोरी, पिपरौद, हसदा, डोंगी तराई, चिपरीडीह, पटेवा, दुलना, तर्री आदि ग्रामीण अंचलों में संचालित किया जाएगा। गौशाला समिति व गौ-अनुरागी जन-जन तक पहुँचकर प्रत्येक गृहस्थ से इस पुण्य-यज्ञ में, सहभागी होने व सेवा-भाव से जुडऩे का विनम्र आग्रह कर रहे हैं।
इस अवसर पर सिद्धिविनायक आश्रम के महंत उमेशानंद गिरि ने कहा कि गौमाता राष्ट्रमाता आंदोलन अटल विश्वास पर आधारित है कि गौ केवल पशु नहीं, अपितु सृष्टि का पालन-पोषण करने वाली दिव्य शक्ति है। गौ माता का अवदान केवल आध्यात्मिक चेतना तक सीमित नहीं, वह संवहनीय कृषि एवं प्रकृति-संरक्षण की आधारशिला भी है। उन्हें राष्ट्रमाता के सिंहासन पर आसीन कर हम राष्ट्र के सर्वांगीण अभ्युदय में उनकी अपरिमेय भूमिका को नमन करते हैं।
यह आंदोलन मात्र अभियान नहीं, प्रत्येक भारतवासी के लिए सनातन संस्कृति की इस जीवंत प्रतीक के संरक्षण का पुकार-पत्र है। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना हमारी सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा के साथ-साथ भारत के स्वर्णिम, स्वावलंबी भविष्य का शंखनाद भी है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए लोमस ऋषि आश्रम के पुजारीगोकुल गिरि महाराज, गोपाल गौशाला के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, डॉ. राजेन्द्र गदिया,नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे, सचिव राजू काबरा, सह-सचिव रूपेंद्र चंद्राकर, कोषाध्यक्ष सुरेश काबरा,चंदूलाल कंसारी, आत्माराम साहू तथा सदस्यगण अशोक गंगवाल, रमेश पहाडिय़ा, पं. ब्रह्म दत्त शास्त्री, संतोष मखीजा, रवि शंकर साहू, डॉ. टीकम वर्मा, वीरू नगवां, मोहन गोविंद अग्रवाल, ललित, गणेश एवं मुन्ना यादव, डॉ. टी. एन. रमेश, ललित पांडे, मनहरण शर्मा, सनत चौधरी, गोविंद राजपाल, मुन्ना सेन, सुरेश साहू, रवि साहू, कोमल साहू, धर्म साहू सहित विशेष महिला प्रतिनिधि डॉ. योगिता सिन्हा, अन्नपूर्णा देवांगन, साधना सौरज, युवेंद्र यादव, प्रतीक शर्मा, आदित्य जैन और बादल देवांगन निष्ठापूर्वक सेवा में शामिल हैं।