गरियाबंद

भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक और वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात
29-Jun-2026 3:22 PM
भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने  विधायक और वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 29 जून। भाजयुमो अभनपुर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने घोषणा के पश्चात मंडल अध्यक्ष सागर साहू के नेतृत्व में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और संगठन के नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान युवा मोर्चा की टीम ने दायित्व सौंपे जाने पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

भाजयुमो पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू, अभनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत बैस, भाजपा रायपुर ग्रामीण के जिला मंत्री संचित तिवारी, मंडल महामंत्री सूरज साहू, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लौटन गिलहरे और भाजयुमो जिला पदाधिकारी गोयल भट्ट से भेंट कर संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की।

इस अवसर पर भाजयुमो मंडल महामंत्री समीर यदु, उपाध्यक्ष पंचराम ओगरे व टेकराम साहू, मंडल मंत्री सागर बारले व राजा बैंस उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त छत्रपाल साहू, सुयश गिरुपुंजे, बुधराम साहू, नीलकंठ साहू, कोषाध्यक्ष मनदीप बंजारे, सह-कोषाध्यक्ष योगेश सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश साहू, प्रचार-प्रसार मंत्री दानेश साहू, आईटी सेल प्रभारी परमानंद साहू, शासकीय योजना स्वाध्याय प्रभारी जतिन साहू, किशन साहू, कार्यसमिति सदस्य शिवम चक्रधारी और सूरज पाल सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट