गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 24 जून। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे जनसंपर्क महाभियान के अंतर्गत अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के चंपारण मण्डल में जनसम्पर्क कार्यक्रम की शुरुआत विधायक इन्द्र कुमार साहू के द्वारा ग्राम खपरी से किया गया।
खपरी और गिधवा में जनसंपर्क कर ग्रामवासियों, ग्राम प्रमुखों, प्रबुद्धजनों एवं समाज प्रमुखों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्यारी राम यादव के घर जाकर विधायक द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन,उनकी पहुंच एवं लाभार्थियों को मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही ग्रामवासियों का कुशलक्षेम जानकर उनकी समस्याओं,सुझावों एवं अपेक्षाओं पर भी विस्तृत चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष तोषण लाल साहू,जनपद पंचायत आरंग के उपाध्यक्ष रवीन्द्र रिंकू चंद्राकर,जनपद पंचायत अभनपुर के सभापति विवेक तिवारी, जनपद सदस्य कृष्ण कुमार साहू, मंडल महामंत्री आशाराम साहू, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार साहू, मिडिया सहप्रभारी रीवन लाल यादव, कार्यालय प्रभारी बलराम साहू ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीलूराम साहू, सदस्य मेहत्तरराम साहू,युवामोर्चा अध्यक्ष अभिषेक चंद्राकर, ओबीसी मोर्चा के उपाधक्ष राजकुमार साहू, महावीर साहू,सोनू तारक,ग्राम गिधवा से बलदाउ साहू,तोरण लाल साहू,रमेश कुमार साहू,देवशरण साहू, गिरधारी राम साहू,रामस्वरूप ध्रुव, ग्राम खपरी से प्यारी राम यादव, मोहन लाल साहू, कांशी राम साहू, छवि राम साहू,अरुण कुमार साहू, दागेन्द्र कुमार साहू,योधन साहू, कमल नारायण साहू,दिलीप साहू, गभरू साहू,देवा राम साहू,हेमलाल यादव,मनीष साहू,जोहन लाल साहू सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।