गरियाबंद

चंपारण-तामासिवनी मण्डल ने डॉ.मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
24-Jun-2026 3:18 PM
चंपारण-तामासिवनी मण्डल ने डॉ.मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

नवापारा-राजिम, 24 जून। भारतीय जनता पार्टी चंपारण-तामासिवनी मण्डल कार्यालय में भाजपाईयों ने पंडित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन् किया।

 इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद की विचारधारा को अपना जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रथम बलिदानी योद्धा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष तोषण लाल साहू,जनपद पंचायत अभनपुर सभापति ब्रह्मानंद साहू,मण्डल उपाधक्ष गौतम साहू, महामंत्री आशाराम साहू,खिलेन्द्र साहूमिडिया सह प्रभारी रीवन लाल यादव,कार्यालय प्रभारी बलराम साहू,जिला कार्यकारणी सदस्य गोविंद नारायण साहू, किसान मोर्चा के महामंत्री परस राम साहू,वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदाउ साहू, मिलउ राम साहू, अभिराम बघेल,वीरेन्द्र कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट