गरियाबंद

उ.मा.वि. व अमृत सरोवर पोंड़ में मनाया योग दिवस
23-Jun-2026 3:56 PM
उ.मा.वि. व अमृत सरोवर पोंड़  में मनाया योग दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 23 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़ एवं ग्राम के अमृत सरोवर में योगा का आयोजन किया गया।

अमृत सरोवर में सेवा शिक्षक मनहरण वर्मा के मार्गदर्शन में योग का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल में व्यायाम शिक्षक डॉ. विजय रत्नाकर के मार्गदर्शन में ग्राम के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों की उपस्थिति में विभिन्न योग, ध्यान, प्राणायाम  का अभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद सभापति ब्रह्मानन्द साहू,ग्राम पंचायत पोड़ के सरपंच भूपेश ध्रुव, सेवानिवृत्त शिक्षक मनहरण लाल वर्मा,चानुकराम साहू, प्राचार्य घनश्याम प्रसाद चेलक,व्याख्याता सुरेश कुमार तारक, पार्वती कुलदीप,कुमारी मीता राठिया,संकुल समन्वयक नागेन्द्र कुमार कंसारी, प्रधान पाठक सरिता, रामनारायण साहू, मोंगरा साहू, देवकुमारी साहू,कन्हैया लाल जांगड़े, राकेश जांगड़े,हेमकुमार साहू,महेंद्र कुमार गिलहरे,श्रीमति ममता वर्मा, बिन बाई कोसले,पारसमणी तारक,राजकुमार ध्रुव एवं प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंड़ से लगभग 150 बच्चों ने योगासन का लाभ लिया। जनपद सभापति ब्रह्मानन्द साहू ने अपने संदेश में सभी ग्रामवासियों को बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामना देते हुए कहा हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सन् 2015 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आह्वान किया था।

जिससे वैश्विक स्वीकारता बढ़ी और पूरे विश्व में करोड़ों लोगों ने योग को जीवन में अपनाया। संतुलित व तनावमुक्त  जीवन और बेहतर भविष्य के लिए योग जरूरी है।हम स्वस्थ होंगे तो स्वस्थ परिवार होगा तब समाज व देश भी स्वस्थ होगा।तभी स्वस्थ मन से कार्य कर सकेंगे चाहे पढ़ाई हो व्यापार हो,कृषि या अन्य कोई भी कार्य हो। यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं है हमेशा स्वस्थ रहने के लिए हमें हर रोज योगाभ्यास करना चाहिए।योग सभी को जोड़ता है।ग्राम के सरपंच भूपेश सिंह ध्रुव ने सबको योग दिवस की बधाई दिया। प्राचार्य घनश्याम प्रसाद चेलक ने उदबोधन में योगासन के लाभ बताए एवं नियमित योग कर निरोग रहने प्रेरित किया।


अन्य पोस्ट