गरियाबंद

बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
20-Jun-2026 6:31 PM
बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 20 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गरियाबंद में बढ़ते बिजली बिलों, महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने पत्रकार वार्ता कर राज्य सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की, गेट में ताला जड़ा और पुतला दहन किया। गुरुवार को रेस्ट हाउस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बढ़ते बिजली बिलों से आम जनता और किसान परेशान हैं।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। और राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। अमितेश शुक्ल ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो लगाए गए सभी स्मार्ट मीटर उखाडक़र फेंक दिए जाएंगे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


अन्य पोस्ट