गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 19 जून। रविवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के मुख्यालय सहित सभी 139 शाखाओं में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
कॉरपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं, जिसके अनुसार 21 जून को मुख्यालय सहित प्रदेश में स्थित सभी 139 शाखाओं के परिसर में सुबह 7 से 8.15 तक बाकायदा एक कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी एक साथ योग करेंगे । श्री साहू ने बताया कि योग से शरीर न केवल स्वस्थ्य रहता तो बल्कि व्यक्ति विभिन्न प्रकार के मानसिक तनाव से भी मुक्त रहता है। इसके अलावा शरीर ऊर्जायुक्त रहता है। ये बातें प्रमाणित हो चुकी हैं। प्रतिदिन 15 मिनट का योग मानव जीवन के लिए अमृत के बराबर है। यही वजह है कि योग के जनक भारत देश के अलावा आज विश्व के लगभग तमाम देशों में योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है।