गरियाबंद
राजेश भाजपा किसान मोर्चा धमतरी के जिला प्रभारी
19-Jun-2026 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 19 जून। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिला प्रभारी व सह प्रभारी की घोषणा की गईं है। अभनपुर विधानसभा से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेश साहू को धमतरी जिला प्रभारी बनाया है। श्री साहू ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह,भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय,किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी व प्रदेश महामंत्री भाजपा नवीन मार्कण्डेय,भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, अशोक बजाज, चन्द्रशेखर साहू, सुरेंद्र पाटनी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, क्षेत्रीय विधायक इन्द्र कुमार साहू व समस्त भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया है,तथा संगठन के सभी वरिष्ठजनों का इस विश्वास और स्नेह के लिए धन्यवाद किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे