गरियाबंद

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी
18-Jun-2026 4:00 PM
भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 18 जून। भाजपा किसान मोर्चा जिला गरियाबंद का महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों का परिचयात्मक विषय के साथ-साथ आगामी दिनों में जैविक खेती के विषय पर रूपरेखा बना,जो कृषि विज्ञान केंद्र गरियाबंद में भव्य रूप से 23 जून को होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री एवं भाजपा एवं किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी जिला के अंतर्गत नेतागण अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में पूरे जिले से भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसान भाई तथा सहकारी समिति के सदस्य एवं कृषक उपस्थित होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ के लिए व्यापक तैयारी किया जा रहा है। उक्त बैठक में उपस्थित नेताओं का जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी द्वारा फुलमाला,चंदन लगाकर स्वागत किया गया।  बैठक में प्रमुख रूप से राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर,किसान मोर्चा की प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हलमन धुर्वा,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं वरिष्ठ नेता रामूराम साहू,मन की बात का प्रमुख चंदन साहू,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष हरित,आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम अग्रवाल,सोसायटी अध्यक्ष राजू जितेन्द्र सोनकर,किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप पांडे, सोम प्रकाश साहू,भाजपा महामंत्री आशीष शर्मा,जिला उपाध्यक्ष दुलार सिन्हा,फिंगेश्वर मंडल से भाजपा किसान मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी भुनेश्वर साहू,रामलाल साहू,संतराम साहू, छवि यादव,गंगादिन साहू,डॉ. मेवालाल तारक आदि मंच पर मंचस्थ रहे।


अन्य पोस्ट