गरियाबंद

गायत्री परिवार का 5 दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण कार्यक्रम
16-Jun-2026 4:18 PM
गायत्री परिवार का 5 दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 16 जून। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर पूरे देश में विविध रचनात्मक कार्य एवं व्यक्तित्व निर्माण हेतु शिविर का आयोजन किया जाता है,गायत्री मंदिर फिंगेश्वर में भी 5 दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन हुआ।

इसके समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू,अति विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य रामू राम साहू,भाजपा नेता भागवत हरित,नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष धनराज राजेंद्र सूर्यवंशी, पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बंछोर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद माता गायत्री के महामंत्र एवं पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ पश्चात अतिथियों का स्वागत रोली चंदन एवं पीला चावल लगाकर गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया। श्री साहू ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के माध्यम से पूरे देश के साथ-साथ पूरे विश्व में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं,उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से महान नहीं होता उनका पहचान उनके कर्म व्यवहार और व्यक्तित्व के आधार पर होता है। उन्होंने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अति आवश्यक है उन्होंने यह भी कहा कि पुस्तकों के माध्यम से हमें ज्ञान मिलता है और ज्ञान के लिए स्वाध्याय आवश्यक है।

उन्होंने युवाओं को नशा से दूर रहने का भी आह्वान किया तथा नशा से स्वयं दूर रहे हैंऔर दूसरों को भी जागरूक करें कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामू राम साहू ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार आज विश्व का सर्वश्रेष्ठ संस्था है जिनके माध्यम से हजारों हजार परिवार जुडक़र सर्वश्रेष्ठ जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण कार्य पूरे विश्व स्तर पर किए जा रहे हैं जो काफी प्रशंसनीय है। रामू राम साहू ने युवाओं को चरित्र निर्माण के साथ नशा पान से दूर रहकर जीवन में बढ़ाने का आह्वान किया। वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित ने संबोधित करते हुए कहा कि फिंगेश्वर नगर में गायत्री परिवार द्वारा व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन किया गया ।

जो काफी प्रशंसनी है पूरे क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में आज युवाएं 5 दिन तक प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं सभी का भविष्य उज्जवल रहे। उन्होंने प्रशिक्षण में आए हुए युवा यूतियों के प्रशंसा के साथ-साथ उनके माता-पिता का भी प्रशंसा किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं गायत्री परिवार के कार्यों से काफी प्रभावित हूं और समाज में गायत्री परिवार का काफी महत्व है हर घर में गायत्री परिवार के विचारों का पालन किया जाना चाहिए जिससे समाज में सुधार होगा और घर परिवार सुखी और संपन्न होगा। वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व सरपंच ओमप्रकाश बंछोर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने आए हुए शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों काअतिथियों द्वारा श्रीफल आदि भेंट कर सम्मान किया गया। प्रशिक्षण में आए युवा युवतियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं अनेक महत्वपूर्ण साहित्य प्रदान किया गया बाल संस्कार शाला तथा नशा उन्मूलन कार्य करने की इच्छुक युवाओं को भी उनसे संबंधित साहित्य प्रदान किया गया। तथा अपने-अपने ग्रामों में संस्कारशाला एवं नशा उन्मूलन कार्यक्रम करने का प्रेरणा दिया गया व्यक्तित्व निर्माण शरीर में श्रेष्ठ कार्य करने वाले सभी परिजनों का भी सम्मान किया गया जिसमें नायकबांधा अभनपुर से 5 दिन तक 12 बच्चों को लेकर उपस्थित सेवानिवृत शिक्षक नरोत्तम साहू एवं दंपति का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए गायत्री चेतना केंद्र फिंगेश्वर के समन्वयक हेमलाल साहू सेवानिवृत्ति विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि 5 दिन तक चलने वाला शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण रहा नशा जागरूकता अभियान के लिए कल नगर में निकल गए रैली काफी प्रशंसनीय एवं महत्वपूर्ण रहा, फिंगेश्वर में आने वाले दिनों में विशाल गायत्री महायज्ञ का भी आयोजन होगा जो आप सबके सहयोग से संपन्न होगा सभी के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन युग पुरोहित परमानंद यादव ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप एच एल साहू,परमानंद यादव,जगदीश साहू, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सुरेंद्र गुप्ता,सुश्री रमा साहू बिलासपुर,सुश्री सावित्री सकरी बिलासपुर,नरोत्तम साहू नायकबांधा, रोशन देवांगन,हरनारायण सूर्यवंशी, शंकर सिन्हा राजिम,प्रभात साहू, घणाराम साहू,चिंता राम साहू,अर्जुन सिन्हा, गोविंद साहू,श्रीविश्वकर्मा महासमुंद,पूर्णिमा यादव,सुमित्रा बहन,देवेंद्र सिन्हा, राधेश्याम शर्मा सहित गायत्री परिवार के पूरे अंचल से सदस्य गण परिजन काफी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट