गरियाबंद
नए डीईओ का टीचर्स एसो. ने किया स्वागत
16-Jun-2026 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 16 जून। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला रायपुर द्वारा नवपदस्थ रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी एम.जी.सतीश कुमार नायर से सौजन्य भेंटकर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
नये शिक्षा सत्र शुरुआत होने पर स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन में शिक्षकों की सहभागिता, शिक्षा गुणवत्ता पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा समर्पित होकर कार्य करने की बात कही। व नवपदस्थ डीईओ द्वारा जिले के शिक्षको की विभिन्न समस्याओं पर अलग से बैठक व चर्चा कर निराकरण करने की बात कही गई। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकला,प्रांतीय पदाधिकारी द्वय सुखनंदन साहू व अंजुम शेख,अतुल शर्मा,बुद्धेश्वर बघेल,रूद्रनारायण तिवारी,रविन्द्र जोशी,कृष्ण जांगड़े, विनोद बरमाल सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे