गरियाबंद

रक्तदान शिविर में 51 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
15-Jun-2026 3:46 PM
रक्तदान शिविर में 51 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 15 जून। श्री सत्यदेव महाप्रभु के 77 वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सत्यदेव युवा संगठन एवं महानदी ब्लड सेंटर,कंसारी समाज नवापारा के द्वारा 14 जून को सत्यनारायण मंदिर के प्रांगण नवापारा में रक्तदान शिविर का अयोजन सफलता पूर्वक किया गया।

इस पुण्य अयोजन में प्रात: दस बजे से शाम पांच बजे तक कुल 51 रक्तवीरों ने रक्तदान में बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया जिसमे महिलाएं भी शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.उमा गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, डॉ.तेजेंद्र साहू, डॉ.राजेंद्र गदिया, योगिता सिन्हा समाज सेवी,सहदेव कंसारी राजकुमार कंसारी समाज अध्यक्ष,नन्दलाल कंसारी,कलिदान कंसारी उपाध्यक्ष,आर.के कंसारी,उदयराम,सुनील साव,बलराम सारस रामासाव नें दीप प्रज्जवलित कर किया.

रक्तदान महादान कर,मानवता का संदेश देते हुए अतिथि गणों नें कहां रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं,हर उस व्यक्ति को जो इसके योग्य है, रक्तदान अवश्य करना चाहिए इससे अनेक फायदे हैं। दान कई तरह के होते हैं - अन्नदान, विद्यादान, धनदान। पर जब बात जिंदगी बचाने की आए तो सब दान छोटे पड़ जाते हैं। इसलिए कहा गया है,रक्तदान महादान,महा यानी सबसे बड़ा। क्योंकि एक बार दिया हुआ खून किसी की धडक़न बन जाता है। मौका दीजिये अपने खून को,किसी की रगों में बहने का

रक्तदान शिविर से समाज में अत्यंत हर्ष व्याप्त हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यदेव युवा कंसारी संगठन के तरुण कंसारी,गोविंदा कंसारी,धनेन्द्र कंसारी,देवेंद्र कंसारी, नरेन्द्र कंसारी,देवा कंसारी,अनिल कंसारी, शुभम,रजत कंसारी, सन्नी,ईशु कंसारी,जतिन कंसारी, केशव कंसारी,ध्रुव,राज कंसारी, कल्याणी कंसारी,समाज संगठन, मंदिर कमेटी,महिला संगठन शिक्षा विकास,भजन कीर्तन मंडली का प्रमुख योगदान रहा।  संपूर्ण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन महिला संगठन अध्यक्ष सरोज कंसारी नें किया। आभार सहदेव कंसारी नें किया और भविष्य में इस प्रकार आयोजन करते रहने की बात कही।

 


अन्य पोस्ट