गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 13 जून। नगर की गौशाला में चल रही त्रिदिवसीय गौ कथा का भक्ति पूर्ण वातावरण में समापन हुआ।
गौशाला समिति अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल ने बताया कि गौशाला के सवा सौ सालों के इतिहास में यह पहली भागवत कथा है, जिसने इतिहास गढ़ा है, हर एक दिल को छुआ है, सभी के मन में गौ माता के प्रति श्रद्धा भक्ति बढ़ी है और यही हमारा ध्येय है,समिति के राजू काबरा ने कहा कि गौ शाला के सुचारू संचालन के लिए मुक्त हस्त से दान करें, व्यासपीठ पर अपने मधुर कंठ से छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल भजन सुनाते हुए,गौ सेवा की महिमा का बखान किया। स्वामी उमेशानंद व संत के देवकर ने भी ओजस्वी वक्तव्य दिया और सर्वदेवमयी गौ माता की सेवा तन मन धन से करने का आह्वान किया,
कथा समापन के अवसर हरीश महाराज ने कथा यजमान ओमकुमारी संजय साहू से हवन सम्पन्न कराया व शान्ति पाठ किया, हवन में डॉ.टीकम वर्मा सहित समिति के सदस्यों ने भाग लिया, मुख्य यजमान नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू ने अपनी ओर से गौशाला में टीन शेड एवं जन सुविधा के लिए शौचालय निर्माण कराए जाने की घोषणा की, जिसका उपस्थित जन समुदाय ने करतल ध्वनि से स्वागत किया,समारोह में राजू काबरा, रूपेन्द्र चंद्राकर ने गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किये जाने वाले अभियान के विषय में लोगों को जानकारी दी व आगामी 27 जुलाई को रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन देने जाने के लिए जनजागरण चलाए जाने की बात कही,समिति के प्रफुल्ल दुबे ने व्यास पीठ द्वारा नि:शुल्क कथा करने व चढ़ोत्तरी भी स्वीकार न करने की उदारता के विषय मे लोगों को बताकर गौशाला के अधिक से अधिक दान देने की बात की, सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा, संत देवकर सहित अनेक लोगों ने दान राशि देने का उत्साह दिखाया, कोई नगद राशि लेकर आया था, तो कोई बाद में देने की बात कहकर संकल्पित हो गया,अन्त में पुन: भागवत जी की पोथी को सिर पर लेकर सभी लोगों ने समूची गौशाला की परिक्रमा की।
इस भव्य और दिव्य आयोजन के सफल संपादन में गौशाला समिति दृढ़ता की महत्वपूर्ण व उल्लेखनीय भूमिका रही, इसमें प्रमुख रूप से गिरधारी अग्रवाल,डॉ.टीएन रमेश,राजू बजरंग काबरा,रूपेंद्र चंद्राकर,चंदू कंसारी, युवेंद्र वर्मा,प्रतीक,ओमप्रकाश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, इस कथा यात्रा के पथिको में प्रमुख रूप से सेठ ऋषभ चन्द्र बोथरा,संतदास दौलतराम फोटानी,गोपाल अग्रवाल, अशोक गंगवाल,रमेश पहाडिय़ा,गोपाल अग्रवाल, विजय बोथरा,प्रदीप बोथरा,मोहन गोविंद अग्रवाल,मुन्ना यादव,ऋषिकेश संध्या तिवारी,गोपाल यादव,वीरेंद्र साहू, वीरेन्द्र साहू,श्रीमति डॉ.योगिता सिन्हा,संतोष माखीजा,मायाराम साहू,भूपेन्द्र सोनी,नागेन्द्र वर्मा शिक्षक आत्मा राम साहू सहित,अग्रवाल समाज,गुजराती समाज,माहेश्वरी समाज,ब्राह्मण समाज, साहू समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने शामिल हुएं।