गरियाबंद

दुर्गा मंदिर में विकसित भारत के संकल्प के लिए हुई विशेष पूजा-अर्चना व महाआरती
13-Jun-2026 4:17 PM
दुर्गा मंदिर  में  विकसित भारत के संकल्प के लिए हुई विशेष पूजा-अर्चना व महाआरती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 13 जून। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड मुख्यालय फॉरेस्ट कॉलोनी दुर्गा मंदिर में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर  महाआरती गूंजी और विकसित भारत के संकल्प के लिए विशेष पूजा-अर्चना हुई।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के विशेष जनजागरण अभियान के तहत मैनपुर में  व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण अभियान के तहत बुधवार को मैनपुर के दुर्गा मंदिर में महाआरती एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई।

  ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के अंतर्गत सत्ता और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने देवदर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, प्रशिक्षण प्रमुख योगेश शर्मा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू  जनजाति मोर्चा नंदिनी नेताम जनपद सदस्य कुमारी भाई पटेल जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा के मोहन सिंह कुशवाह महामंत्री दिनेश सचदेव रामदास वैष्णव नंदकिशोर चौबे उपेंद्र साहू नरेश सिंन्हा मनोज  निर्मलकर डागेश्वर नेगी नीतू ध्रुव देवन नेताम तीजू सिन्हा ने दुर्गा  मंदिर में पूजा-अर्चना कर महाआरती में भाग लिया। इस अवसर पर  जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट