गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 8 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत पोड़ के अमृत सरोवर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष ग्राम सभा का बैठक बाजार चौक में रखा गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी एवं सभापति जनपद पंचायत अभनपुर ब्रह्मानंद साहू ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण की रक्षा के लिए हर एक व्यक्ति को संकल्प लेना होगा । आज वृक्ष के बिना जीवन संकट में होता जा रहा है पर्यावरण का संरक्षण करना आने वाली पीढ़ीयो के सुरक्षित भविष्य के लिए हम सब का कर्तव्य है। खेत, खलिहान, बाड़ी जहां पर भी खाली जगह हो अधिक से अधिक पेड़ लगाए एवं उनकी देखभाल करें। आज पर्यावरण असंतुलन के कारण भीषण गर्मी, बेमौसम बरसात आदि मुसीबतों का सामना हमें करना पड़ रहा है। आज यदि हम नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेंगे। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच भूपेश सिंह ध्रुव ने सभी ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्राम के उप सरपंच रमाकांत साहू, रोजगार सहायक राकेश जांगड़े, सचिव महेंद्र टंडन, ग्राम सेवक तारीक मुनि कुरैशी, मेट युवराज बारले, गैस राम साहू, हेम कुमार साहू, दीपक साहू, किरण साहू, पुष्पा साहू पंचगण लता साहू,कुमारी साहू,ममता वर्मा, किरण साहू,बिन बाई कोसले,गुलाब बाई गिलहरे,नवीन वर्मा,खेमचंद साहू,रवि मन्नाडे,मेघनाथ चंद्राकर महिला समूह विहान से कोमल गिलहरे, खिलेश्वरी साहू एवं गणमान्य ग्राम वासि लोमस साहू,मोंटू साहू, पूर्व उपसरपंच ललित मन्नाडे आदि उपस्थित हुए।


