गरियाबंद

अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान
07-Jun-2026 6:15 PM
अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 7 जून। तदर्थ तहसील अधिवक्ता संघ अभनपुर के तत्वावधान में अधिवक्ता संघ रायपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश देवांगन और सचिव राकेश पुरी ने कहा कि समाज में अधिवक्ता की एक विशेष भूमिका रहती है। न्याय प्राप्ति के लिए अधिवक्ता न्यायालय में पक्षकार के पक्ष को प्रस्तुत करता है और उचित निराकरण की दिशा में प्रयास करता है। अभनपुर क्षेत्र के अधिवक्ताओं के हित में रायपुर अधिवक्ता संघ से समुचित मदद की जायेगी। लाइब्रेरी की स्थापना करने की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया गया। अभनपुर में स्थानीय व्यवस्था के लिए तदर्थ तहसील अधिवक्ता संघ का गठन किया गया है पर यहां के अधिवक्ता की पहचान रायपुर अधिवक्ता संघ से ही है। उन्होंने आह्वान किया कि रायपुर अधिवक्ता संघ के प्रत्येक गतिविधियों में अभनपुर के अधिवक्ताओं की उपस्थिति हो और सहयोग पूर्ण वातावरण में गतिविधियों का संचालन हो। कार्यक्रम को रायपुर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी द्वारा भी संबोधित किया गया। अभनपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल द्वारा मंच संचालन किया गया।

इस दौरान रायपुर अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारती राठौर, उपाध्यक्ष सूर्यकांत पाटस्कर, कोषाध्यक्ष  रानी लक्ष्मी साहू, सह सचिव गुणेश निर्मलकर, सह सचिव श्रीमती नेहा राठौर, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव युगेश्वर साहू, ग्रंथालय सचिव महेन्द्र देवांगन, कार्यकारणी सदस्य योगीराज वर्मा, अभिजीत त्रिपाठी, आकाश जसूजा, आकाश सोनी, विवेक मिश्रा, महिला कार्यकारणी सदस्य योगिता धुरंधर, अमृता दीक्षित के साथ आरंग अधिवक्ता संघ सचिव शिवशंकर महिलांग, कोषाध्यक्ष कौशल सोनकर,  शीतला बैस तथा अभनपुर अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारी चंद्रकांत शर्मा, नागेन्द्र सिन्हा, संदीप चौरसिया, खानचंद कोसरिया, चंद्रकांत साहू, सोहन सिन्हा, दुलारी चतुर्वेदानी, रामेश्वरी चतुर्वेदी, संजय मिश्रा, अनिल बनारसी, गायत्री तिवारी, अश्वनी बघेल, अपूर्व चौबे, रोहन सिन्हा, दिनेश सिन्हा, मनोज साहू, आकाश गुप्ता, संजय चंद्राकर, प्रवीण साहू, हिमांशु दुबे, सतीश देवांगन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट