गरियाबंद

बालिकाओं में कैंसर रोग के बचाव के लिए टीकाकरण
06-Jun-2026 3:04 PM
बालिकाओं में कैंसर रोग के बचाव के लिए टीकाकरण

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 6 जून। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में बालिकाओं में संभावित कैंसर रोग से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य सेवा योजना के अंतर्गत भारत के समस्त प्रदेश एवं जिला में 14 से 15 वर्ष के सभी बालिकाओं में होने वाली संभावित कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन का टीका समस्त जिला अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में 5 जुन को 24 बालिकाओं को एचपीवी से टीकाकृत किया गया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों के द्वारा किया जा रहा है। संभावित कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन 14 से 15 वर्ष टीकाकृत करने की अपील की जा रही है। 5 जुन को एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तेजेंद्र साहू,सेक्टर सुपरवाइजर एल पी तारक एवं टीका कर्मी,मितानिन प्रशिक्षकों का विशेष योगदान रहा है।


अन्य पोस्ट