गरियाबंद

गोपाल गौशाला में रविवार से श्री गौ भागवत कथा
06-Jun-2026 3:00 PM
गोपाल गौशाला में रविवार से श्री गौ भागवत कथा

नवापारा-राजिम, 6 जून। श्री गोपाल गौशाला जो नगर के इतिहास में यह पहली बार है कि गौशाला में गऊ माता की स्तुति, वंदना और पूजन विधान से जुड़ी गौ भागवत कथा होने जा रही है। इस आशय की जानकारी गौशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि अभी पिछले महीने छत्तीसगढ़ के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल का गौशाला आगमन हुआ था और उनसे ही प्रेरणा मिली कि गौशाला में गौ कथा हो ताकि नगर व आसपास के अंचल के लोग गऊ माता की महिमा से अवगत हों और उसके कल्याण की कामना के लिए काम करें और गौ सेवा से जुड़े।

इसी भाव से यह गौ कथा होने जा रही है, उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय गौ कथा के मुख्य यजमान नगर के प्रथम नागरिक ओम कुमारी साहू अपने पति के साथ कथा श्रवण हेतु बैठेंगे।

कथा व्यास हमारी गौशाला के ही पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री होंगे,वे कथा सुनाएंगे। हमारी गौशाला ने इस अनुष्ठान से संबंधित प्रारम्भिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली है, सभी इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं, गौ माता के सेवा भावी भक्त प्रफुल्ल दुबे,राजू काबरा,रूपेन्द्र चंद्राकर एवं चंदू कंसारी बैनर,पोस्टर आदि की व्यवस्थाओं के साथ प्रचार प्रसार में लगे हैं। समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने की अपील की है, कथा गौशाला परिसर के भीतर 7 जून रविवार को संध्या 4.30 से 7.30 बजे तक होगी, तत्पश्चात आरती होगी प्रसाद वितरण होगा, गौशाला के सदस्य संतोष माखीजा एवं रविशंकर साहू ने बताया कि यह कथा संगीतमय होगी जिसमें कथा प्रसंगों के साथ ही गौ माता के आराध्य भगवान श्री कृष्णचंद्र के भजन भी होंगे।


अन्य पोस्ट