गरियाबंद

पृथ्वीम फाउंडेशन ने मंदिर परिसर में लगाया बरगद का पौधा
06-Jun-2026 2:56 PM
पृथ्वीम फाउंडेशन ने मंदिर परिसर में लगाया बरगद का पौधा

नवापारा-राजिम, 6 जून। अंचल की प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्थान पृथ्वीम फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों, मंदिरों एवं तालाब के किनारे वृक्षारोपण किया।

पृथ्वीम फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्यों ने पंचकोशी पटेश्वर महादेव,पटेवा के मंदिर प्रांगण में बरगद का पेड़ लगाया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पेड़ को चारों ओर से कटीली झाडिय़ों से घेरा गया। उक्त अवसर पर पृथ्वीम फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। वृक्ष प्रकृति का श्रृंगार है।

 खुले एवं अनुपयोगी स्थानों, मार्ग के दोनों ओर अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण असंतुलन के प्रकोप से बचा जा सकता है। पौधे लगाने के साथ साथ उनकी सुरक्षा का उपाय भी जरूरी है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में  फाउंडेशन की वरिष्ठ सदस्य सविता गोस्वामी,साखी निर्मलकर, खिलेश्वरी साहू उपस्थित रही।


अन्य पोस्ट