गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 5 जून। साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति की वार्षिक आमसभा की बैठक पिछले दिनों साहू छात्रावास परिसर, राजिम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
समिति के बैठक संरक्षक भुनेश्वर साहू की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें समिति के संरक्षक, विशेष आमंत्रित सदस्य,समिति के निर्वाचित पदाधिकारी एवं गरियाबंद,रायपुर,धमतरी, महासमुंद जिले से विभिन्न तहसील परिक्षेत्र, नगर साहू संघ के पदाधिकारी गण एवं आम सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत करते हुए समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक की वार्षिक आय-व्यय का विस्तृत विवरण सभा के पटल पर प्रस्तुत किया।
उपस्थित सदस्यों ने आय-व्यय विवरण को ध्यानपूर्वक देखा,सुना एवं अवलोकन किया तथा दोनों हाथ उठाकर सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से राजिम कुंभ मेला में आयोजित राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा की आय-व्यय की जानकारी भी दी गई। तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने सभा को अवगत कराया कि समिति का निर्वाचन 31 जुलाई के पूर्व कराए जाने का निर्णय लिया गया है। राजिम भक्तिन माता समिति के निर्वाचन के लिए अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कृषि वैज्ञानिक डॉ. नारायण साहू को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया।साथ ही रविशंकर साहू एवं नूतन साहू को सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा बोधन साहू को पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया। एवं निर्वाचन समिति के सदस्य के रूप में सात लोगों का नाम अंकित किया गया।
इस प्रस्ताव का सभा में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। राजिम भक्तिन माता समिति के निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया एवं कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा आगामी दिनों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.नारायण साहू द्वारा की जाएगी। वार्षिक आमसभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने पिछले चार वर्षों में साहू छात्रावास परिसर में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। साथ ही समिति के माध्यम से राजिम भक्तिन माता की जस-गाथा एवं गौरव-गाथा को पूरे प्रदेश में प्रचारित करने के लिए अध्यक्ष लाला साहू के नेतृत्व की प्रशंसा की गई।
इस कार्यकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में छत्तीसगढ़ का एकमात्र राजिम भक्तिन माता चौक निर्माण को विशेष रूप से उल्लेखित किया गया। सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विगत पाँच वर्षों से राजिम कुंभ मेला में राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा के माध्यम से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने हेतु समिति के सभी पदाधिकारियों के योगदान का उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक भुनेश्वर साहू कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर नारायण साहू,रिटायर्ड टी बोधन साहू,रूपेंद्र साहू,डॉ रामकुमार साहू,रवि शंकर साहू,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू, जिला साहू संघ धमतरी उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ विश्वनाथ साहू,कमलेश साहू, छोटेलाल साहू,समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू,उपाध्यक्ष नूतन साहू,आलोक साहू,उमा साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू,महामंत्री रामकुमार साहू,सोहन साहू,लोकनाथ साहू,हेमलाल साहू,महासचिव मिंजुन साहू,संगठन मंत्री मिश्रीलाल साहू,डॉ ओंकार साहू, अभनपुर तहसील के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद साहू,डिगेश्वर साहू, कोमल साहू, दिनेश्वर साहू,अंकेक्षक उमेंद्र साहू तहसील साहू संघ अभनपुर के अध्यक्ष तुलेश साहू,राजिम तहसील अध्यक्ष जगदीश साहू,फिंगेश्वर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष खोमन साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष पवन गुरुपंच, अभनपुर हरी राम साहू बेलर,प्रकाश साहू राजिम, वीरेंद्र साहू पाण्डुका, दोहन साहू जामगांव, गैंदलाल साहू चंपारन पारसमणी साहू पिपरौद, वरिष्ठ समाजसेवी राम जी साहू, लोकनाथ साहू, प्रहलाद साहू, रामकुमार हिरवानी, डीहूराम साहू नेतराम साहू, डॉ गंगाराम साहू, रूपनारायण साहू, इंद्रमण साहू, राजू साहू, विष्णु साहू, तरुण साहू, मोहित साहू, नगर साहू संघ नवापारा के अध्यक्ष रमेश साहू, गेंद लाल साहू, युवा प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेंद्र साहू, मोहित साहू, यांशु साहू, महिला प्रकोष्ठ के पानबाई साहू, निर्मला साहू, गीता साहू सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित थे।


