गरियाबंद

यातायात व्यवस्था व बाईपास सडक़ की मांग, एसडीएम को ज्ञापन
04-Jun-2026 3:16 PM
यातायात व्यवस्था व बाईपास सडक़   की मांग, एसडीएम को ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 4 जून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष परदेसी राम साहू सुशासन कार्यक्रम में नुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) रवि सिंह से मुलाकात कर यातायात व्यवस्था में सुधार तथा बाईपास सडक़ निर्माण की मांग को लेकर एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

श्री साहू ने बताया कि गोबरा नवापारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक सबसे व्यस्ततम चौक है,जहां से धमतरी कुरूद,मगरलोड गरियाबंद महासमुंद आरंग एवं अभनपुर रायपुर को जोडऩे वाले प्रमुख मार्ग गुजरते हैं। इस चौक से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी मालवाहक वाहन आवागमन करते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और जन-धन की हानि होती है। उन्होंने मांग की कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर स्थायी रूप से पुलिस जवानों की तैनाती की जाए ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही मगरलोड राजिम तक बाईपास सडक़ के माध्यम से जोड़े जाने की मांग भी की गई।  श्री साहू का कहना है कि बाईपास बनने से भारी वाहनों का दबाव शहर के भीतर कम होगा,यातायात व्यवस्थित होगा और आम नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी। ज्ञापन सौपने साथ में दयालु राम गाड़ा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ उपस्थित थे।

ज्ञापन सौंपने के बाद एसडीएम रवि सिंह ने उक्त मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।


अन्य पोस्ट