गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 1 जून। श्री रामचरितमानस मंडली रायपुर एवं वन बंधु परिषद मध्य भाग द्वारा 24 घंटे का संगीत मय में श्री अखंड रामायण का पाठ पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में बहुत ही जोर-शोर से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर काफी संख्या में भक्त जनों की उपस्थिति रही।श्री राधा कृष्ण ट्रस्ट कमेटी के सर्वकार मोहन अग्रवाल ने बताया श्री राधाकृष्ण मंदिर 100 वर्ष पूर्ण हो चुकी है। 31 मई को हवन-पूजा एवं पूर्ण आहुति के पश्चात श्रीरामचरितमानस कीआरती एवं हनुमान जी की आरती की गई। पश्चात सभी भक्त जनों को भोजन प्रसादी कराई गई। गिरधारी अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन में मोहन अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल,प्रणय अग्रवाल,अक्षय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल,नयन अग्रवाल,मनमोहन अग्रवाल,संदीप गोयल,मोहन अग्रवाल,गोविंद लाल सहित भक्तों का काफी संख्या में उपस्थित रही।


