गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 1 जून। नगर पालिका राजिम के वार्ड क्रमांक 03 सरदार वल्लभ भाई पटेल पारा में पार्षद जानकी पटेल के नेतृत्व में पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल वार्ड में लगातार भ्रमण कर वार्ड वासियों में घरों में जाकर उनके कुशल क्षेम जानते है। और समस्याएं पूछकर उनका समाधान करने का लगातार प्रयास करते है।
वार्ड में लगातार कभी शिविर या चौपाल के माध्यम से लोगों का राशन कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र आदि बनवा कर वितरण करते नजर आते है। वहीं रविवार के दिन वार्ड में भ्रमण कर पानी व सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए वार्ड के कुंभकार परिवार के घर पेड़ के नीचे बैठकर सभी परिवार के सदस्यों के हाल चाल जाना और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जानकारी।
उन्होंने श्रम विभाग योजना की जानकारी देते हुए सियान योजना, नोनी सशक्तिकरण योजना, महतारी जतन योजना, छात्र छात्राओं को मिलने वाली छात्र वृत्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि साहित्य विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों को लाभ लेने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि मेरे वार्ड वासियों को किसी भी प्रकार की समस्या के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। वह निश्चित होकर अपने पार्षद को अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। वार्ड वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
अपने 5 सालों के लिए जन सेवक चुना है। जो आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।।उक्त अवसर पर महेश कुंभकार,लोकेश चक्रधारी, सुरेश चक्रधारी, हेमंत पटेल, रितेश पटेल,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


