गरियाबंद
कच्ची महुआ शराब संग युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
31-May-2026 8:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 31 मई। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘नया सवेरा अभियान’ के तहत गरियाबंद पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पारागांव का एक युवक मोटरसाइकिल से कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना गरियाबंद पुलिस ने भुतेश्वर रोड पर घेराबंदी कर देवकरण ध्रुव पारागांव को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन और बोतलों में रखी 12 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 2,400 रुपये) तथा परिवहन में प्रयुक्त होंडा लिवो मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 40 हजार रुपये) जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


