गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 28 मई। कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती यह कहावत को चरितार्थ करते हुए ग्राम मानिकचौरी के किसान पुत्र राजीव साहू ने अपने अथक प्रयासों से अग्नि वीर के टेक्निकल पद हासिल किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मानिकचौरी अभनपुर निवासी राजीव साहू का भारतीय सेना के अग्निवीर टेक्निकल पद पर चयन हुआ है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार एवं गांव का नाम गौरवान्वित किया है। राजीव साहू किसान राधे लाल साहू एवं गृहिणी मीना साहू के सुपुत्र हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम,अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।
उनके चयन की खबर से पूरे गांव में हर्ष का वातावरण है तथा परिजनों, मित्रों एवं ग्रामवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
सरपंच हेमलता साहू ने कहा कि राजीव की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। राजीव साहू ने अपने सफलता के लिए माता-पिता गुरु जनों एवं सभी इष्ट मित्रों को दिया है जिनके मनोबल,आशीर्वाद से आज इस मुकान पर पहुंचे हैं।


