गरियाबंद

डॉ. रमेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सदस्य बने
27-May-2026 6:38 PM
डॉ. रमेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सदस्य बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 27 मई। नवापारा नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.रमेश सोनसायटी को भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला कार्य समिति सदस्य बनाए गए हैं।

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह के निर्देशनुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम नारंग के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दयालु राम गाड़ा द्वारा जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल संयोजक सह संयोजक की सूची घोषित की गई। जिसमें जिला पदाधिकारियों में माया राम साहू को नवापारा जिला सहसंयोजक, भरत पंसारी को खरोरा को जिला सहसंयोजक, बेद व्यास तारक अभनपुर, कृष्ण कुमार साहू चपारण, मुरली पंसारी को खरोरा जिला कोषाध्यक्ष, रूपेंद्र चंद्राकर को नवापारा जिला सहकोषाध्यक्ष, कोमल यदु को सिलयारी धरसींवा जिला कार्यालय मंत्री, नमित यादव को मंदिर हसौद का जिला सह कार्यालय मंत्री, यशवंत सेन को तिल्दा का जिला सोशल मीडिया प्रभारी, बंटी साहू को पिरदा विधानसभा का जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी, शिवकुमार वर्मा को तिल्दा का जिला मीडिया प्रभारी, दिवाकर चंदेल को बंगोली का जिला सह मीडिया प्रभारी, अंकेश्वर देवांगन को समोदा का जिला मन की बात प्रभारी, गंगूराम साहू को चंपारण का जिला मन की बात सह प्रभारी, सन्नी पम्वानी खरोरा जिला संवाद प्रभारी तथा कीर्तिन पाल को आरंग जिला संवाद सह प्रभारी नियुक्त किया गया। जिला कार्यसमिति सदस्यों में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.रमेश सोनसायटी नवापारा मंडल, कार्तिक राजवंशी पिपरौद नवापारा, गिरवर रात्रे (पूर्व सरपंच) पारागांव नवापारा मंडल सहित अनेक कार्यकर्ता-पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।


अन्य पोस्ट