गरियाबंद

शासकीय जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आदेश, ग्रामीणों में हर्ष
26-May-2026 3:27 PM
शासकीय जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आदेश, ग्रामीणों में हर्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 26 मई। ग्राम पंचायत सोनेसिली में लंबे समय विवादित चल रहे शासकीय जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए रायपुर कलेक्टर ने फैसला दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोनेसिली में लगभग 126 एकड़ जमीन पर गांव के 22 परिवार द्वारा कब्जा किया हुआ था, जिसे अब शासकीय जमीन घोषित कर कब्जा मुक्त कराया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन 1969-70 में उक्त भूमि खसरा नं. 443 एवं 528 घास मद में दर्ज थी। सन् 1970 में सामूहिक कृषि सहकारी समिति मर्यादित सोनेसिली का पंजीयन और समिति को पट्टेदार के रूप में दर्ज किया गया। वर्ष 1994-95 में तहसीलदार अभनपुर एवं अपर कलेक्टर के निर्देशानुर समिति का दखल समाप्त कर पुन: मध्यप्रदेश (शासन अब छत्तीसगढ़ शासन) के नाम पर दर्ज किया गया। बंदोबस्त के पश्चात नवीन खसरा नं .1018,1138,1137, एवं 1150 छत्तीसगढ़ शासन ( राजस्व विभाग) के नाम तथा खसरा न 352 चराई मद में दर्ज है, उक्त पुराने रिकॉर्ड के अनुसार कलेक्टर ने यह साफ फैसला दिया है कि यह जमीन शासकीय है।

इस ऐतिहासिक फैसले से ग्रामीणों में हर्ष है, उक्त फैसले पर ग्राम पंचायत सोनेसिली के सरपंच अजय साहू, उपसरपंच ताराचंद साहू,मोहन साहू, गोविंद साहू,छबिलाल बंजारे, कमलेश साहू, अरुण साहू,प्रदीप साहू, मुकलेश साहू, विष्णु साहू, हीराराम साहू, लाकेश, किशन साहू, विजय साहू, दिनेश साहू, मुकेश साहू, एवं अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर रायपुर, तहसीलदार, एसडीएम राजस्व विभाग के अधिकारी एवं शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट