गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 25 मई। अभनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ व सेमरा में मनरेगा के तहत कार्य किया जा रहा है। जिसमें ग्राम पोड़ में गोठान में जल संचयन के लिए तालाब निर्माण,तोरला खार एवं मथान खार में साफ सफाई कार्य, वाटर सोर्स का पुनरुद्धार एवं ग्राम सेमरा में (नहर काटा नाली) वाटर सोर्स का पुनरुद्धार का कार्य प्रारंभ हो गया है। मनरेगा कार्य के लिए दोनों ही ग्रामों में भूमिपूजन का कार्य किया गया जिसमें ग्राम पोड़ में ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर,सरपंच भूपेश ध्रुव, पंच नवीन वर्मा,मेघनाथ चंद्राकर,रवि मन्नाडे,रोजगार सहायक राकेश जांगड़े, युवराज बारले,मेट दीपक साहू, किरण साहू,गैसराम साहू,पूर्णिमा साहू,गीतांजलि साहू उपस्थिति रही।वहीं ग्राम सेमरा में भूमि पूजन कार्यक्रम में ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर, सरपंच भारती चंदू दास मानिकपुरी,उप सरपंच प्रवीण साहू, पंच ईश्वरी साहू,सरिता साहू,यशोदा साहू,माधुरी साहू,गोदावरी साहू, विजय साहू,नरेंद्र निषाद साथ ही ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पुरुषोत्तम साहू, राम सिंह साहू, लक्ष्मी नारायण यदु, केवल निषाद एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


