गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 25 मई। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने प्रदेश के करीब 1.20 लाख एल.बी. संवर्ग शिक्षकों की सेवा पुस्तिका ऑडिट लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए शिक्षा सचिव, डीपीआई और कोष लेखा एवं पेंशन संचालक को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि शिक्षकों की सुविधा के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालयों में विशेष कैंप लगाए जाएं।
प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा एवं जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर सहित संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा पुस्तिका का समय पर ऑडिट नहीं होने से एरियर भुगतान, पदोन्नति, समयमान वेतनमान और सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन निर्धारण के मामले प्रभावित हो रहे हैं।
एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में शिक्षकों को सेवा पुस्तिका ऑडिट के लिए जिला और संभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ रही है। संगठन ने ऑडिट प्रक्रिया को पूरी तरह नि:शुल्क और पारदर्शी बनाने की मांग की है।
मुख्य मांगें-फिंगेश्वर, छुरा, गरियाबंद, मैनपुर और देवभोग क्चश्वह्र कार्यालयों में विशेष कैंप लगाए जाएं। संविलियन पूर्व सेवा का ऑडिट स्थानीय निधि संपरीक्षा से कराया जाए। संविलियन के बाद की सेवा का ऑडिट कोष लेखा एवं पेंशन विभाग के माध्यम से कराया जाए।


