गरियाबंद

5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ युवा शिविर का समापन
24-May-2026 7:47 PM
5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ युवा शिविर का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 24 मई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन पर आयोजित 5 दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का भव्य समापन 5-कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और दीक्षा संस्कार के साथ हुआ। यह आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास,नैतिक मूल्यों की स्थापना और उन्हें समाज व राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम है।

शिविर के मुख्य आकर्षण व्यक्तित्व निर्माण इन पाँच दिनों में युवाओं को शारीरिक,मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने के लिए योग, प्राणायाम, ध्यान और जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं नैतिक और बौद्धिक विकास शिविर में नशामुक्ति, सादगीपूर्ण जीवन और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए विशेष सत्रऔर बौद्धिक परिचर्चाएं आयोजित की गई। दीक्षा संस्कार यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही युवाओं को भारतीय संस्कृति और संस्कार से जोडऩे के लिए दीक्षा संस्कार (यज्ञोपवीत/गुरु दीक्षा) दिया गया! इस पूर्णाहुति के कार्यक्रम में 27 बालसंस्कार शाला का संचालन, 27 युवा मंडल का गठन तथा 85 शिवरार्थियों ने दीक्षा संस्कार और 8 शिवरार्थियों ने यज्ञोपवित संस्कार लिए।

यह संस्कार युवाओं को एक अनुशासित,सात्विक और सेवाभावी जीवन जीने की प्रेरणा देता है। इसके माध्यम से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी प्रतिभागी आहुतियाँ देकर राष्ट्र कल्याण की कामना किए। शांतिकुंज प्रतिनिधि ऋषिपुत्रों को श्रीफल भेटकर एवं शिवरार्थियों को प्रमाण पत्र देकर विदाई किया गया।

समापन समारोह कार्यक्रम में सी.पी साहू उपजोंन समन्वयक,लच्छू राम निषाद, किशोर देवांगन, सुदर्शन वर्मा, आर एस चौरसिया,परमानन्द यादव, अघनू साहू,ऋषि पुत्र टोली नायक चम्पेश्वर साहू,लेखराम साहू,भागीरथी सोनकर,वरुण कुमार,कुलदीप भारती,एस आर.सोन.आर एल साहू,मोहन लाल मानिकपन बीआर साहू,गजेंद्र साहू,नेमीचंद साहू कृष्ण कुमार तेली, त्रिलोक तारक, नेहरू साहू,आनंद श्रीवास्तव रवि साहू,हर्षवर्धन साहू, प्रेम साहू, बसंत साहू,डागेश्वर साहू,डॉ नारायण साहू,निखिल साहू,फनेंद्र साहू,केशव साहू,धर्मेन्द्र साहू,कपिल साहू,मन्नू साहू,यश साहू,लुकेश साहू,डोमन साहू,हेमन्त साहू,महेंद्र साहू, नीता धीवर,धनमती साहू कमल कस्तूरी साहू,डॉ.उमा गुप्ता,अन्नपूर्णा ठाकुर,संगीता श्रीवास्तव,मधु सोनकर,बसंती साहू,देवकी साहू,किरण साहू,नेहा तारक,निशा राजू सेन,ईश्वरी साहू,दीपिका साहू,सुमन राजपूत,डिलेश्वरी साहू,योगेश्वरी साहू,सावित्री साहू,ओमेश्वरी साहू दीप्ती साहू, हेमलता साहू, निर्मला साहू,वैशाली साहू,अनसुइंया साहू,सावित्री निषाद,समय पर भोजन की व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करने वाली मातृ शक्तियां हेमीन,ललिता, जानकी,त्रिवेणी,इन सभी कार्यकर्ताओ के समर्पण एवं सहयोग से 5 द्विसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का कार्यक्रम सरलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।


अन्य पोस्ट