गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 21 मई। नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवास का जायजा लेने नगरपालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी लवकेश पैकरा नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचे।
हितग्राहियों के आवास निर्माण का जायजा लिया एवं भौतिक निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति से अवगत हुवे। सोमवारी बाजार से लगे बस्तियों के निर्माण स्थल में पहुंचकर नपा अध्यक्ष लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से बातचीत की। एवं भवन निर्माण को जल्द पूरा करने को कहा। स्वीकृत भवन जो बनने आरंभ नहीं हुए है। उसे जल्द से जल्द आरम्भ करवाने के लिए कहा गया है। निर्माणाधीन मकान को बरसात पूर्व पूर्ण करने को कहा गया। बता दे कि नवापारा नगर में विगत एक साल में 400 से अधिक प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिल चुकी है। जिसमें कई मकानों के निर्माण पूर्ण हो चुके है। एवं कुछ निर्माणाधीन है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने मोदी की गारंटी के अंतर्गत गरीब परिवारों को पक्का मकान देने का जो वादा किया था। वह अब पूरा हो रहा है। उनका वर्षों पुराना सपना हकीकत में बदल रहा है। सर पर पक्का छत मिलने से लाभार्थी खुश है।
निरीक्षण के दौरान आवास निर्माण प्रभारी राकेश सूर्यवंशी, पार्षद नम्मू नारायण ध्रुव,वार्डवासी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।


