गरियाबंद

कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन
21-May-2026 3:56 PM
कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 21 मई। पेट्रोल,डीजल रसोई गैस संकट बड़ती कीमते एवं महंगाई जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के आदेशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण के तत्वाधान मे ग्राम पारागाँव के बस स्टैंड मे कांग्रेस नेताओ एवं पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस पार्टी की झंडे बैनर तले केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित धनेंद्र साहू पूर्व मंत्री सहित कांग्रेस नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की गलत नीति के कारण पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की संकट हो रही है एवं सम्पूर्ण देश एवं प्रदेश मे महंगाई आसमान छू रही है। जिससे देश एवं प्रदेश की आम जनता त्रस्त एवं परेशान है। आज देश के प्रधानमंत्री को आम जनता को घर से न निकलने सफर न करने और सोना न खरीदने का तुगलकी फरमान करना पड़ रहा है एक तरफ प्रदेश के गरीब मजदूर एवं किसानो के हितैसी दिखावा और तरफ सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा।

आज केंद्र एवं राज्य के द्वारा जनहित से जुड़े कोई उपलब्धि दिखाई नहीं दिया रहा है। प्रदेश मे आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है संपूर्ण प्रदेश लूट, हत्या,बलात्कार के गिरप्त में है। केंद्र के मंत्री के आगमन होने पर पेट्रोल पंप संचालकों को 5000 लीटर पेट्रोल स्टॉक मे रखने का फरमान कर प्रदेश की जनता को लाली पाप दिखाने कार्य कर रही है। जो सरकारी काफिला में कम करने की दिखावा को उजागर कर रही है। जो देश की जनता के साथ जीवन यापन से जुड़े दिनचर्या के लिए भद्दी मजाक साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश धान का कटोरा कहलाता है।

उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने केंद्र एवं राज्य के भाजपा सरकार को कोसते एवं धिक्कारते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य के भाजपा सरकार देश एवं प्रदेश की किसान मजदूर बेरोजगारी बडऩे से युवा एवं माताओं बहनों की सुरक्षा कर न पाने के कारण असफल साबित हो रही है एवं आम जनता  की सेवा न कर पाने से अपने कर्तव्य निर्वाहन में नैतिकता खो चुकी है।जिससे आम जनता में दोनों सरकार के प्रति आक्रोश देखने को मिल रही है जो आने वाले चुनाव में सबक सिखाने के लिए मन बना चुकी है। कार्यक्रम में धनराज मध्यानी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, जीत सिंह पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष,डामन साहू पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,गिरधारी साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण, रामा यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा,शशि प्रकाश साहू सरपंच,धनेश्वरी डांडे, जनपद सदस्य कुंती साहू जनपद सदस्य,सतीश ध्रुव सरपंच,अक्षय साहू सरपंच,ऐश कुमार साहू सरपंच, चंद्रकुमार साहू सरपंच,भागवत साहू पूर्व सरपंच,सुरेन्द्र साहू,सेक्टर प्रभारी,संजय पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि,दिलीप बंजारे जनपद सदस्य प्रतिनिधि,दीपक तारक जनपद सदस्य प्रतिनिधि,कृष्णा चक्रधार,डीहु सोनवानी,लालजी साहू, चोमेश्वर कुर्रे,पप्पू ध्रुव,कुंजलाल साहू, संजय यादव,देवदत्त सेन,बिसहत साहू,वेदप्रकाश साहू,विष्णु धनकर, निलेश चंद्राकर,ओमप्रकाश साहू, कैलाश यादव,जितेंद्र बांसवार,पारस देवांगन, कुशल भारती,घनश्याम टंडन,खेमचंद गिलहरे,देव विश्वकर्मा, हिमाचल पाल,योगेश साहू,दीपक साहू,टिकेश्वर साहू,ठाकुर विश्वकर्मा,खोम पाल, धनराज साहू,रवि साहू, अश्वनी साहू,अजय यादव,गेंद साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट