गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 20 मई। समरस साहित्य संस्थान के रायपुर जिला संभाग का गठन रविवार को संपन्न हुआ। यह गठन समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत संस्थापक डॉ.मुकेश कुमार व्यास स्नेहिल (अहमदाबाद, गुजरात) के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन, राष्ट्रीय महामंत्री आनंद जैन अकेला एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र हरिहरनो विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी में संरक्षक मकसूदन साहू नवापारा-राजिम, अध्यक्ष रोहित कुमार साहू, जौदी, चंपारण्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुगेस चंद्र दास कोसरंगी, आरंग,कनिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार साहू डुंडा, सेजबहार, सचिव पोयम शरण साहू चरौदा, आरंग,कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू खंडवा, नया रायपुर,संगठन मंत्री व मीडिया प्रभारी हरमन कुमार बघेल आरंग, कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद साखरे पाहंदा,अभनपुर,तथा महिला प्रकोष्ठ का में अध्यक्ष दिव्या वर्मा जरौदा, रायपुर और उपाध्यक्ष सुश्री सरोज कंसारी नवापारा-राजिम, कार्यकारिणी सदस्य सुश्री कल्याणी कंसारी नवापारा-राजिम और रीना साहू रायपुर, इस नई उपलब्धि और मनोनयन पर प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश्वर मिश्रा पिनकापार बालोद,महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष गायत्री साहू बालोद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा राजनंदगाँव व हरिप्रकाश गुप्ता भिलाई।
तथा उपाध्यक्ष डॉ.इकबाल खान मोहला व श्रवण कुमार साहू प्रखर उपाध्यक्ष, समरस साहित्य संस्थान, छत्तीसगढ़ ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
वरिष्ठ साहित्यकार श्रवण साहू ने संस्था का उद्देश्य बताते हुए कहा की बताया की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पूरे देश के 18 राज्यों में, संचालित यह संस्था विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर सेमिनार और संगोष्ठियों का आयोजन करती है। इसके साथ ही यह संस्थान जनहित के मुद्दों जैसे - पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण, बेटी बचाओ, रक्तदान और अन्य समसामयिक विषयों पर जन-अभियान चलाकर सामाजिक जागरूकता की दिशा में, निरंतर कार्य कर रहीं है।


