गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 20 मई। त्रिवेणी संगम पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आज गायत्री परिवार एवं नवापारा नगर के पार्षद गण,मातृ शक्तियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का शुभाम्भ किया गया। जिसमें पूरे ब्लॉक से लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि 5 दिवसीयआवासीय शिविर में युवाओं को जीवन जीने की कला के साथ, योग,अध्यात्म,तनाव प्रबंधन से कैसे मुक्त हो ऐसे ऐसे सफल जीवन के सूत्र बताए जायेंगे ।
वरिष्ठ वक्ताओं के माध्यम से युवा शक्तियों को नई नई जानकारी मिलेगी जिससे युवा खासे प्रभावित होगे। 5 दिन तक के चलने वाले इस शिविर में एक अच्छे नागरिक बनने का कौशल प्राप्त करेंगे और आत्मविश्वासी बनेंगे।बच्चे अपने बड़ों का सम्मान करना सीखेंगे। युवा शिविर पर प्रकाश डालते हुए टोली नायक ने बताया कि श्रेष्ठ चरित्रवान एवं चिंतनशील युवा ही राष्ट्र के भविष्य है अपने अभिभावकों के स्वर्णिम सपनों को साकार करने वाली तथा परिवार व राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी से भला कौन गौरवांवित नहीं होगा।
उनके व्यक्तित्व निर्माण अस्वस्थ तन, असंतुलित भटके मन को लेकर दिशा हीन जीवन जीने को विवश है ऐसी विषम परिस्थिति में युग निर्माण योजना के तहत युवाओं को श्रेष्ठ संस्कार एवं मार्गदर्शन देने चरित्रवान व्यक्तित्व गढऩे एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सफल जीवन के सूत्र, तनाव प्रबंधन, जैविक कृषि, ब्रह्मचर्य साधना, व्यसन से बचाएं सृजन में लगाएं आदि विषयों पर प्रतिदिन कक्षाएं लगेगी ।


