गरियाबंद

नवापारा सोसायटी में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन
19-May-2026 3:28 PM
नवापारा सोसायटी में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 19 मई। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित नवापारा परिसर में 19 मई को सुबह विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें समिति के अध्यक्ष छन्नूलाल साहू,विभागीय अधिकारी सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए। पशुधन विकास विभाग के पशु चिकित्सा मोबाइल यूनिट वेन के साथ अधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान किसानों को तरह-तरह के नवाचार के बारे में बताया गया। इस अवसर पर समिति में प्राधिकृत अधिकारी (अध्यक्ष) छन्नूलाल साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नारायण चंद्राकर,समिति प्रबंधक नूतन साहू,पशुधन विकास विभाग से डॉ.चंद्रशेखर नेरडवार, उद्यान विकास विभाग से लिलेश साहू एवं कृषक गण चंपू राम साहू,अशोक साहू,गणेश राम साहू,गोपाल चक्रधारी,दुकालू चक्रधारी, बसंतु,बसंत, पोखराज एवं अन्य कृषकगण उपस्थिति रहें।

 कार्यक्रम में किसानों को खाद बीज का अग्रिम उठाव,नैनो यूरिया,नैनों डीएपी,पशुधन विकास विभाग से कृत्रिम गर्भाधान मोबाइल चिकित्सा इकाई के बारे में एवं उद्यान विभाग से फेंसिंग एवं सभी फलों के उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट