गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 18 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित मिरी और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में गरियाबंद स्थित पेट्रोल पंपों के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कथित संकट स्थिति और बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लिया जाए तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष पवन सोनकर, रमेश शर्मा, महामंत्री नीरज ठाकुर, डिलेश्वर देवांगन, महेन्द्र सिंह राजपूत, कमल यदु, नारायण साहू, उपाध्यक्ष रमेश मेश्राम, कुशल देवांगन, संदीप सरकार, छबि नेताम, ऐश्वर्य यदु, मंडल अध्यक्ष भानु सिन्हा, मनीष ध्रुव, विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, कादर हिंगोरा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता सिन्हा, सविता गिरी, प्रतिभा पटेल, ममता फुलझले, धनेश्वरी सिन्हा, डिलेश्वरी सिन्हा, सुजीत कुटारे, अक्तू राम यादव, लछमण चक्रधारी, रमेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


