गरियाबंद
सिंध पंचायत भवन में श्रीराम कथा
16-May-2026 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 16 मई। पूज्य सिंध पंचायत भवन,गंज रोड नवापारा में पुरुषोत्तम मास में 17 से 24 मई तक श्री राम कथा वृंदावन धाम से पधार रहे पंडित नवल कृष्ण शास्त्री महाराज के सानिध्य में होगा। प्रति दिन सायं 3.30 बजे से 7 बजे तक व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपनी अमृत वाणी से कथा का रसमान कराएंगे। कथामृत का पान करने सपरिवार पधार कर जीवन को कृतार्थ करने का निवेदन आयोजक राजपाल परिवार, धामेजानी परिवार एवं डॉ. रमाकांत महाराज परिवार ने किया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिवस कलश यात्रा सायं 2.30 बजे श्री राम जानकी मंदिर गंज रोड से निकलकर श्री सिंध गुरुद्वारा गंज रोड में आएगी।
प्रथम दिवस के यजमान बनने का सौभाग्य स्व.भामी देवी माखीजा की स्मृति में धामेजानी परिवार को प्राप्त हुआ है। यह जानकारी डॉ. रमाकांत महाराज ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


