गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 मई। नगर के विभिन्न वार्डों में हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने नगरपालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू एवं इंजीनियर राहुल थावानी निर्माण स्थल पहुंचे ।
नपा अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। एवं ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने एवं निश्चित समयावधि में कार्य को पूर्ण करने निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 1 में सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 में नाला निर्माण, वार्ड क्रमांक 8 में आंगनबाड़ी एवं प्रार्थना शेड निर्माण, वार्ड क्रमांक 15 में आकांक्षी शौचालय निर्माण, वार्ड क्रमांक 16 में शेड निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वार्ड क्रमांक 21 तहसील कार्यालय के पास आकांक्षी शौचालय निर्माण का कार्य पूर्णतया की ओर है।
उन्होंने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं समयसीमा में कार्य पूर्ण करने निर्देश संबंधित ठेकेदार को दी गई है।
नगर में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। जिसका लाभ नगरवासियों को शीघ्र मिलने लगेगा।


