गरियाबंद
ममता नागवानी ने प्रदेश में अव्वल
14-May-2026 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 मई। नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सिंधी समाज के उपाध्यक्ष अशोक नागवानी की छोटी बहन ममता नागवानी ने दिल्ली सिंधी पी.जी. बोर्ड परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर एवं सिंधी समाज का नाम रोशन किया है। ममता ने 72.50 फीसदी अंक हासिल किए हैं। गौरव की बात है कि ममता ने अपने कॉलेज समय में भी बैचलर ऑफ आर्ट्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्थानीय लोगों ने कहा कि ममता की इस सफलता से नगर की बेटियां भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित होंगी। समाज के लोगों ने ममता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


