गरियाबंद

गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन
13-May-2026 6:14 PM
गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 13 मई। गौ माता को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू को एक औपचारिक आवेदन सौंपा गया। जिसमें पार्षदों ने आवेदन में उल्लेख किया कि सनातन संस्कृति और भारतीय समाज में गाय का स्थान सर्वोच्च है।

गौ माता न केवल धार्मिक रूप से पूजनीय हैं, बल्कि वे हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि की रीढ़ भी हैं। देश की सांस्कृतिक धरोहर और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नगर पालिका के पीआईसी एवं समान्य सभा के बैठक में प्रस्ताव लाकर एवं सर्व सम्मति से पास कर राज्य सरकार तक यह मांग पहुंचाने का आग्रह अध्यक्ष से किया गया है। एवं अध्यक्ष ने प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पार्षदगण अर्जुन साहू,अजय साहू, दीपाली राजपूत,हेमंत सहानी,तरुण कंसारी, टिकेश्वर गिलहरे उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट